फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today : सर्द हवाओं से ठिठुरन बढ़ी, कोहरे की चपेट में राजस्थान, तीन दिन में और गिरेगा तापमान

Fri, 17 Jan 2025 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में दिन में भी शीतलहर का प्रभाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सर्दी के तेवर तीखे हो रहे हैं। दिन में भी शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 5 शहरों में दिन में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक राजस्थान का अधिकांश हिस्सा कोहरे की चपेट में रहेगा। आज भी प्रदेश के 25 जिलों में सामान्य से अति घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। राज्य के अधिकतर हिस्सो में हवा की आर्द्रता 40 से 90 प्रतिशत के बीच है। सर्वाधिक तापमान दौसा में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे न्यूनतम तापमान नागौर में 3.7 डिग्री दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमानों के मुताबिक 21 जनवरी से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में भी आज घना कोहरा दर्ज किया गया है। वहीं अगले 3 दिनों में यहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री के आसपास की गिरावट आ सकती है।

बीते 24 घंटों में तापमान की स्थिति

बीते 24 घंटों में प्रदेश के तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, भीलवाड़ा में अधिकतम 20.3 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री रहा, अलवर में अधिकतम 16 डिग्री व न्यूनतम 5.8 डिग्री, जयपुर में अधिकतम 19.2 व न्यूनतम 10.6, पिलानी में अधिकतम 16.2 व न्यूनतम 10 डिग्री दर्ज किया गया। सीकर में अधिकतम 19 व न्यूनतम 6.7 डिग्री रहा, कोटा में अधिकतम 16.1 व न्यूनतम 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, चित्तौड़गढ़ में अधिकतम 22 व न्यूनतम 10 डिग्री, बाड़मेर में अधिकतम 25.4 व न्यूनतम 10.2 डिग्री और जैसलमेर में अधिकतम 23.4 व न्यूनतम 6.7 डिग्री दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें