फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आज तड़के SMS मेडिकल कॉलेज में लगी आग, दस साल का रिकॉर्ड जलकर खाक, संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Mon, 08 Jan 2024 10:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: राजधानी के सबसे बड़े अस्पताल एसएमएस के मेडिकल कॉलेज में आज तड़के जबरदस्त आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि बिल्डिंग की पट्टियां भी नीचे आ गिरीं। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
SMS मेडिकल कॉलेज में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजिकल वार्ड में सोमवार सुबह आग लग गई। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन जानकारी के मुताबिक यहां रखा 2014 से अब तक का सरकारी रिकॉर्ड आग में जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


बहरहाल आग के कारणों का पता नहीं चला पाया है लेकिन संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह आग लगी है। सुबह करीब 5 बजकर 25 मिनट पर यहां रह रहे स्टाफ को जब आग लगने की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग में किसी के हताहत होने की जानकारी अभी तक नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें