फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पूर्वी राजस्थान में आज जोरदार बारिश के आसार, जयपुर-भरतपुर संभाग में अतिभारी वर्षा की चेतावनी

Sun, 30 Jun 2024 09:07 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather: राजस्थान में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटों में राज्य के भरतपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और जयपुर संभाग में मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। रविवार को पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्वी राजस्थान में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण पूर्वी मानसून राजस्थान में आगे बढ़ रहा है। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। शनिवार को बीकानेर में भारी बारिश से शहर तालाब में तब्दील हो गया। जगह-जगह जल भराव की तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 से 3 तीन तक प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है।

विज्ञापन

 

प्रदेश के बांधों में भी पानी की लगातार आवक बन रही है। बीते 24 घंटों में बांधों में करीब 3 एमक्यूएम पानी की आवक हुई है। करीब 180 बांधों इस समय लगभग भर चुके हैं। हालांकि अभी भी 507 बांध पूरी तरह खाली हैं। लेकिन अच्छी वर्षा होने से अब बांधों में पानी की आवक शुरू होने लगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें