फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए रहने का अनुमान, कई इलाकों में पड़ रही है तेज ठंड

Mon, 12 Feb 2024 10:14 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में अब सर्दी से थोड़ी राहत मिलती नजर आ रही है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान व पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में अभी भी न्यूनतम पारा 5 डिग्री के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे अगले दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले 24 घंटों के तापमान की बात करें तो सीकर 1.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री व हनुमानगढ़ का 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तामपान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में कहीं पर भी शीतलहर नहीं है। कोहरे और बारिश की संभावना भी नहीं जताई गई है। अगले कुछ दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें