फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का असर, 20 जिलों में घना कोहरा, 4 जनवरी से कोल्ड वेव का अलर्ट

Fri, 02 Jan 2026 07:21 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में कड़ाके की ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में घना कोहरा व 4 जनवरी से कोल्ड वेव चलने का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
धूप नहीं निकलने पर अलाव से सर्दी में तापते लोग - फोटो : samvad
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में सर्दी का असर और तेज हो गया है। अब हालात ऐसे हैं कि दिन में भी कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 4 जनवरी से प्रदेश में कोल्ड वेव चलने और न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई गई है। गुरुवार को कई जिलों में दिन और रात के तापमान में खास अंतर नहीं रहा। श्रीगंगानगर में सीजन का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जयपुर, अलवर, बीकानेर और चूरू में भी दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। शाम होते ही उत्तरी जिलों में घना कोहरा छाने लगा।

राजसमंद झील गुरुवार सुबह पूरी तरह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आई। दोपहर तक धूप नहीं निकली और पूरे दिन ठंड का असर बना रहा। जयपुर संभाग के साथ-साथ भरतपुर और आसपास के इलाकों में सुबह बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे, जिससे दिन में भी रात जैसी ठंड महसूस हुई। गुरुवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि जयपुर में दिन का तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बाड़मेर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो गई।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 4 जनवरी से प्रदेश में सर्दी और तेज होगी। रात के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। फिलहाल अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर बना हुआ है, जबकि गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अलवर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें