फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश, चित्तौड़गढ़ में ज्यादा पानी बरसा, जयपुर में भी रिमझिम फुहार जारी

Sat, 27 Jul 2024 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Weather News: पूर्वी राजस्थान में आज कई स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा वर्षा चित्तौड़गढ़ में हुई है। यहां 83 एमएम पानी बरसा है। इसके अलावा भीलवाड़ा, दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और राजसमंद में जोरदार बारिश हुई है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है।

विज्ञापन
भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्वी हिस्से में शनिवार को भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही यहां तीव्र से अति तीव्र वर्षा की चेतावनी जारी कर रखी है। सबसे ज्यादा बारिश चित्तोड़गढ़ में देखने को मिल रही है। यहां मूसलाधार बारिश के चलते कुछ ही घंटों में 83 एमएम पानी बरस गया। इसके चलते यहां कई इलाकों में पानी भर गया है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के भीलवाड़ा, दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़ और राजसमंद में भी जोरदार बारिश हुई है।

विज्ञापन

 

राजधानी जयपुर में भी आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बरसात हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी बंगाल तथा उड़ीसा के आस-पास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून की टर्फ लाइन अपनी सामान्य अवस्था में है। इस तंत्र के प्रभाव से अगले एक सप्ताह जयपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर व जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम व तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं कोटा और उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं तातकालिक चेतावनी के अनुसार आज भीलवाड़ा, अजमेर और टोंक में अति भारी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें