फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Assembly Session: सरकार के पास एयरक्राफ्ट नहीं, हवाई यात्राओं पर सालाना खर्च होंगे 23.79 करोड़ रुपये

Sat, 27 Jul 2024 02:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की नई भजनलाल सरकार अपनी हवाई यात्रा पर हर साल 23.79 करोड़ रुपये खर्च करेगी। कांग्रेस विधायक शिखा बराला की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में ये जानकारी सरकार की तरफ से विधानसभा को दी गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की हेलीकॉप्टर यात्राओं पर हर साल करोड़ों रुपये खर्च होंगे। कांग्रेस विधायक शिखा बराला की ओर से विधानसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि सरकार के पास अपना एयरक्रॉफ्ट नहीं है, इसलिए 23.79 रुपये सालाना की लागत से सरकार ने प्राइवेट कंपनी से हेलीकॉप्टर लीज पर लिया है।

विज्ञापन


हालांकि इस जवाब में सरकार ने ये भी बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार ने भी हवाई यात्राओं पर 2020 से 2024 तक करीब 76.46 करोड़ रुपये खर्च किए थे। सरकारी जवाब में कहा गया है कि प्राइवेट कंपनी रेडबर्ट प्राइवेट लिमिटेड नई दिल्ली से राज्य सरकार ने 5 जून 2024 को एक एमओयू किया है, जिसमें सरकार हेलीकॉप्टर लीज पर लेने के लिए कंपनी को सालाना 23.79 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी।

सरकार ने विधानसभा को ये भी बताया कि पिछली गहलोत सरकार में 2020-21 में हेलीकॉप्टर यात्राओं के लिए 8.03 करोड़ रुपये, 2021-22 में 7.19 करोड़ रुपये, 2022-23 में 31.3 करोड़ रुपये तथा 2023-24 में 29.94 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें