फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: राजस्थान के चार जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लो प्रेशर सिस्टम के चलते दिखेगा असर

Sat, 24 Aug 2024 08:12 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather: राजस्थान में अगले 2 सप्ताह तक मानसून सक्रिय रहेगा। इसमें पहले सप्ताह अति तेज वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 24 से 27 अगस्त तक दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में अति भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान के चार जिलों में तेज बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में लो प्रेशर सिस्टम बनने से राजस्थान में अगले तीन दिनों कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा हो सकती है। आज मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 31 जिलों में वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों की बात करें तो ब्यावर में में सबसे ज्यादा 122 एमएम बारिश हुई है। अगले दो दिनों तक उदयपुर और कोटा में अति भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तोड़गढ़, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर में अति भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

कल इन 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट

विज्ञापन

मौसम विभाग ने दक्षिण में सबसे ज्यादा बारिश की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए रविवार को डूंगरपुर, झालावाड़, सिरोही व उदयपुर में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में एक जून से अब तक 479.12 एमएम वर्षा हो चुकी है जो सामान्य से 46.53 प्रतिशत ज्यादा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें