उद्योग विभाग का प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए बताया कि Rising Rajasthan सरकार की सकारात्मक पहल है। किसी भी सरकार ने पहले ही वर्ष में समिट नहीं कराया है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल के कारण विभाग को लगभग 4 साल से ज्यादा का समय मिलेगा फॉलोअप करने के लिए। निवेशकों को सरकार के किए गए वादों पर विश्वास करने में आसानी होगी, क्योंकि अभी पूरे 4 साल बाकी हैं।
अजिताभ शर्मा ने बताया कि आखिरी साल में समिट होने के कारण निवेशक के मन में असमंजस की स्थित रहती थी। इस वजह से निवेश करने की संभावनएं कमजोर हो जाती थीं।
'एक जिला एक उत्पाद' को प्रमोट करना है
प्रमुख सचिव शर्मा ने बताया कि राजस्थान के प्रत्येक जिले को भी ध्यान रखते हुए हमारी पॉलिसी 'एक जिला एक उत्पाद' को प्रमोट करना भी समिट का उद्देश्य होगा। दुनियाभर में मौजूद प्रवासी राजस्थानियों को प्रदेश में बुलाकर निवेश करने के लिए प्रेरित करना और उनके लिए निवेश का माहौल तैयार करना ही विभाग की पहली और एक मात्र प्राथमिकता है।
निवेश का प्रदेशवासियों को मिलेगा
शर्मा बोले कि प्रदेश में निवेश के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश वासियों को लाभ मिलेगा रोजगार मिलेगा और छोटे उद्यमियों को अपने व्यापार को बढ़ाने मे सहायता मिलेगी। शर्मा बोले कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश मे निवेश को धरातल पर उतरना है।