सीएम गहलोत की मंजूरी से जालौर जिला मुख्यालय पर एक नया आवासीय विद्यालय खोला जाएगा। इसके लिए द्वितीय श्रेणी अध्यापक के छह, व्याख्याता के पांच, प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक, वार्डन, अधीक्षक ग्रेड-।। और कनिष्ठ लिपिक के एक-एक पद सहित कुल अस्थाई 15 पदों का सृजन होगा।
बारां जिले के कस्बा थाना, देवरी, भंवरगढ़, शाहबाद में नए गर्ल्स हॉस्टल, डूंगरपुर के तलैया (बिछिवाड़ा) में बॉयज होस्टल और गड़ामोरैया में गर्ल्स हॉस्टल, प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर बॉयज होस्टल और उदयपुर के कुराबड़ में नए गर्ल्स हॉस्टल शुरू होंगे। प्रत्येक छात्रावास में अधीक्षक ग्रेड-2 का एक-एक पद सृजित किया जाएगा।
इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, रसोईयां, चौकीदार, स्वीपर की सेवाएं जॉब बेसिस पर आउटसोर्स पर ली जाएंगी। सीएम गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में इन छात्रावासों और आवासीय स्कूलों के लिए आवश्यक पद क्रिएट करने और ज़रूरी संसाधनों की व्यवस्था के संबंध में घोषणा की थी।