फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: धुंध व कोहरे की चादर में लिपटा राजस्थान, शीतलहर की भी चपेट में; तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट

Mon, 30 Dec 2024 08:39 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Today Weather: राजस्थान में अगले 3 दिन जबरदस्त शीतलहर चलेगी। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। जानें मौसम का हाल…
विज्ञापन
ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस वक्त राजस्थान में जबरदस्त कोहरा और धुंध का असर देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शीतलहर का प्रकोप भी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि अगले 3 दिनों तक प्रदेश में जबरदस्त शीतलहर चलेगी और न्यूनतम तापमान में भी 4 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन


सोमवार को प्रदेश के 12 शहरों में शीतलहर तथा घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इनमें अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, बीकानेर, चुरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर शामिल हैं।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। माउंट आबू में न्यूनतम पारा 6 डिग्री से गिरकर 2.2 पहुंच गया। वहीं फतेहपुर में 12.7 से 6.2 डिग्री, जालौर 10.2 से 7.1, करौली में 14.2 से 9.2 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


सीकर में भी निम्नतम तापमान में करीब 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यहां न्यूनतम तापमान 12.2 से 5.7 डिग्री तक उतर गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम पारा 13.2 से 7.2 हो गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें