फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP में परिवर्तन यात्राओं के बाद ही टिकट वितरण होगा, बड़े नेता परिवर्तन यात्रा में व्यस्त

Tue, 05 Sep 2023 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में भाजपा में दावेदारों को टिकट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। भाजपा में अब परिवर्तन यात्राओं के बाद ही टिकट वितरण पर मशक्कत शुरू होगी। इसका कारण यह है कि बीजेपी के केंद्रीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के प्रमुख नेता परिवर्तन यात्रा में व्यस्त रहेंगे। ऐसे में दावेदारों पर मंथन ही नहीं कर पाएंगे। वहीं, दूसरी ओर मौजूदा सांसदों और विधायकों तथा चुनाव लड़े प्रत्याशियों को उनके क्षेत्र ही रहकर परिवर्तन यात्राओं को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीजेपी परिवर्तन यात्रा रथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में तीन महीने से भी कम का समय बचा है। लेकिन प्रदेश में चुनावी धरातल पर बीजेपी का माहौल नहीं बन पाया है। ऐसे में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू की गई परिवर्तन संकल्प यात्राओं दौरान भाजपा का चुनावी माहौल तैयार में लगी है। बीजेपी ने प्रदेश के चारों दिशाओं से चार परिवर्तन यात्राएं शुरू की है। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा सीटों को इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए साधने का रूट मैप तैयार किया गया है। परिवर्तन यात्राओं के जरिए बीजेपी करीब सवा करोड़ लोगों से संपर्क बनाएगी। परिवर्तन यात्राएं गांव-गांव ढाणी ढाणी से होकर निकलेगी, जिससे बीजेपी के पक्ष में माहौल तैयार होगा।

विज्ञापन


परिवर्तन यात्राओं की शुरुआत केंद्र के चारों बड़े नेता जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने किया है। इस दौरान प्रदेश बीजेपी कोर कमेटी के नेता के भी मौजूद रहे। वहीं, दूसरी ओर परिवर्तन यात्राओं के दौरान हर रोज एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इस हिसाब से हर कल के बाद हर रोज चार जनसभाएं आयोजित की जाएगी। सभा को सम्बोधित करने के लिए स्थानीय प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ ही दूसरे राज्यों के प्रमुख नेताओं को भी बुलाया जा रहा है। प्रत्येक क्षेत्र में जातीय, क्षेत्रीय समीकरण के आधार पर प्रदेश स्तरीय नेताओं की यात्राओं के दौरान सभा को सम्बोधित करने की जिम्मेदारी तय की गई है।

एजेंसी जुटी है सर्वे में, टिकट यात्रा के बाद
पार्टी सूत्रों का कहना है कि बीजेपी भी हर बार की तरह सर्वे करा रही है। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी के ज्यादातर नेता व्यस्त रहेंगे। इस दौरान एजेंसी को अपना सर्वे करने का पूरा समय मिल जाएगा। सर्वे एजेंसी वर्तमान में विधायकों के कामकाज, क्षेत्र में दावेदारों की सक्रियता के साथ ही जनता की पसंद को लेकर भी तथ्य जुटा रही है। साथ ही यह भी ध्यान में रखा जाएगा कि क्षेत्र में पार्टी की वर्तमान में पॉजिशन क्या है और यात्रा के बाद क्या हालात बनेंगे। परिवर्तन यात्रा में दावेदारों की भूमिका को भी परखा जाएगा। यही कारण है कि टिकटों पर परिवर्तन यात्रा के बाद विचार किया जाएगा। क्योंकि अगर किसी एक का टिकट देना तय हो गया तो बाकी दावेदार पूरा सहयोग नहीं कर पाएंगे। बीजेपी इस प्रकार का रिस्क नहीं उठाना चाहेगी।  वहीं दूसरी ओर 25 सितम्बर को पीएम मोदी की रैली है ऐसे में  राजस्थान को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी इसके बाद ही होने की संभावना है।
विज्ञापन


सांसद विधायकों को क्षेत्र में यात्रा की जिम्मेदारी
जानकार सूत्रों का कहना है कि बीजेपी नेतृत्व में पार्टी के प्रदेश के सभी सांसदों, तीनों मंत्रियों सहित सभी विधायकों और प्रत्याशियों तथा दावेदारों को परिवर्तन यात्रा गुजरने के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। इससे परिवर्तन यात्रा की मॉनिटिरंग के साथ ही उसके सफल होने की जिम्मेदारी भी सांसदों विधायकों को दी गई है। खैर बीजेपी की सत्ता परिवर्तन की इन यात्राओं का आगाज हो चुका है। यात्राओं के रथों ने अपनी गति पकड़ना भी शुरू कर दिया है। अब ज्यों-ज्यों परिवर्तन के रथ गांव ढाणी में जाकर लोगों से सम्पर्क करेंगे वैसे ही माहौल बनना शुरू होगा। अब देखना है यह है कि बीजेपी इन परिवर्तन यात्राओं के जरिए कांग्रेस को उखाड़ फेंककर सत्ता परिवर्तन में कितना सफल हो पाती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें