फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टीम कल्पतरू ने 30 साल में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा किया, मनोबल बढ़ाने जयपुर आए मासलैंड

Thu, 25 May 2023 07:54 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में प्रकृति और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन को समर्पित संगठन श्री कल्पतरू संस्थान ने अपना वार्षिक उत्सव बुधवार को हमेशा की तरह "वृक्ष मित्र सम्मान समारोह" के रूप में मनाया। पिछले 30 साल से जमीनी स्तर पर कार्यरत संगठन श्री कल्पतरु संस्थान ने एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया है, जिसमें पेड़ों को बचाना और वितरण करना भी शामिल है।
 
विज्ञापन
मनोबल बढ़ाने जयपुर आए मासलैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में दुर्गापुरा स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के श्याम ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए विश्व की प्रतिष्ठित संस्था वंडरलैंड के प्रमुख मार्टिन मासलैंड भी जयपुर पहुंचे। ट्री मैन ऑफ इंडिया कहे जाने वाले विष्णु लांबा ने बताया कि इस कार्यक्रम में सेवा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री विजय पुराणिक, संघ प्रचारक मूलचंद सोनी, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, जेडीए उपायुक्त आनंदीलाल वैष्णव सहित अनेक हस्तियां शामिल हुईं।

विज्ञापन


श्री कल्पतरू संस्थान की इस उपलब्धि पर संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के छठे प्रमुख एरिक सोलहेम ने भी एक वीडियो संदेश के माध्यम से बधाई देते हुए भारत के लिए इसे गौरव का विषय बताया है।

ग्रीन लंग्स और सेव द बर्ड्स जैसे अभियानों का भी शुभारंभ...
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले देशभर से आए हुए चुनिंदा प्रकृति प्रेमियों को भी वृक्ष मित्र सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। नीदरलैंड से आए मार्टिन मसलैंड ने इस अवसर पर ग्रीन लंग्स और सेव द बर्ड्स जैसे अभियानों का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर खासतौर से हमेशा की तरह स्थानीय परंपरा के अनुसार ग्रीन फूड का प्रयोग किया गया, जिसमें फोग का रायता, कैरी की छाछ, जौ का सत्तू और मोटे अनाज से बने पदार्थ शामिल रहे। जिन्हें मिट्टी के सकोरे और पेड़ के पत्तों से बने पत्तल-दोने में परोसा गया।

वृक्ष मित्र पुरस्कार महाराष्ट्र की रश्मि चेतन, राजस्थान से बागवानी किसान रोडू लाल जाट को मिला...
इस वर्ष का वृक्ष मित्र पुरस्कार महाराष्ट्र की रश्मि चेतन सहित अन्य लोगों को प्रदान किया गया। अन्य पुरस्कार प्राप्त करने वालों में हिमाचल से विद्यानंद सरेक, बिहार से सुनील सिंह राणा, राजस्थान से बागवानी किसान रोडू लाल जाट, महाराष्ट्र से रघुनाथ डोले, भास्कर रिकामे, जीवराज चोले सहित 22 राज्यों के वृक्ष मित्र शामिल थे। आजादी के 100 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर वर्ष 2047 तक श्री कल्पतरु संस्थान पांच करोड़ वृक्ष लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें