फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan : कांग्रेस राज में मिड डे मील में हुआ करोड़ों का घोटाला- प्रश्नकाल के दौरान बोले मदन दिलावर

Tue, 06 Aug 2024 01:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में मंगलवार को मिड डे मील से जुड़े सवाल पर बीजेपी सरकार के मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप लगाए।
दिलावर ने कहा कि बच्चों के फर्जी अंगूठे लगाकर बड़ा घोटाला किया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने भाजपा विधायक ललित मीणा के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस के राज में मिड डे मील में करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। बच्चों के मुंह से दूध और मिड डे मील छीना गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मामले हालांकि ईडी जांच कर रही है। जरूरत पड़ी तो हम भी जांच करवा सकते हैं। दिलावर बोले कि जांच करवाने पर जो दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि कानून हमें अनुमति देगा तो हम भी जांच करेंगे और यदि उसमें सरकारी कर्मचारी शामिल हैं तो उन्हें निलंबित करेंगे। 

दिलावर ने कहा कि मिड डे मील में बहुत सारे घपले हुए हैं। कांग्रेस ने 9 महीने का मिड डे मील देकर फर्जी अंगूठे लगवाए। बच्चों के अंगूठे क्यों लगाए गए? इससे साफ है जाहिर है कि इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है। विधायक ललित मीणा ने सवाल किया था कि शाहबाद तहसील में कोविड के दौरान दूध का परिवहन किया गया और फर्जी अंगूठे लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें