फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: लूट गए विधायक जी...साइबर ठगों ने बैंक खाते से 90 हजार रुपये की चपत लगाई

Thu, 22 Aug 2024 06:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सादुलपुर विधायक मनोज कुमार न्यांगली के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। वे बैंक पास बुक में एंट्री करवाने गए तो पता चला कि उनके खाते से दो बार में 90 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विधायक मनोज न्यांगली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चूरू जिले की सादुलपुर सीट से विधायक मनोज न्यांगली के खाते से साइबर ठगों द्वारा 90 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस जानकारी के अनुसार, वारदात का पता जब चला तब विधायक अपनी पास बुक में एंट्री करवाने के लिए बैंक गए। इस पर विधायक मनोज न्यांगली ने जयपुर के ज्योति नगर थाने में साइबर ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि चूरू की सादुलपुर सीट से विधायक मनोज कुमार ने मामला दर्ज करवाया है कि ज्योति नगर स्थित विद्युत भवन में भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में उनका बैंक खाता है। 21 अगस्त को वह पासबुक लेकर ट्रांजेक्शन की एंट्री कराने बैंक गए थे। पासबुक में एंट्री करवाने के दौरान उन्हें पता चला कि चार अगस्त और बीस अगस्त को उनके बैंक खाते से दो बार के ट्रांजेक्शन में नब्बे हजार रुपये की नकदी निकाली गई है।

इस पर उन्होंने बैंक के कर्मचारी से इन ट्रांजेक्शन की जानकारी ली तो सामने आया कि उनके खाते से रुपये दूसरे खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। इसके चलते विधायक मनोज कुमार थाने पहुंचे और धोखाधड़ी और साइबर ठगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने विधायक के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर खाते की जांच पड़ताल में जुट गई है। इसके अलावा विधायक के खाते से रुपये किस खाते में ट्रांसफर किए हैं, उसकी भी जानकारी निकालने का प्रयास करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें