फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर बनेंगे 3डी सिटी, मुख्यमंत्री ने दी 109.75 करोड़ रुपये की स्वीकृति

Sat, 20 May 2023 12:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहर बनेंगे 3डी सिटी। विकसित 3डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी या वर्चुअल रियलिटी द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
मेहरानगढ़ फोर्ट से जोधपुर का व्यू - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार द्वारा शहरों के विकास की बेहतर प्लानिंग और प्रबंधन के लिए प्रदेश के जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर शहरों के जियोग्राफिक इनफार्मेशन सिस्टम (जीआईएस) आधारित 3डी सिटी मॉडल विकसित किए जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन चार शहरों में जीआईएस आधारित 3डी सिटी और राजधरा सैटेलाइट इमेजरी रिपोजिटरी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 106.46 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे शहरों के मास्टर प्लान में लैंड यूज प्रस्तावित करना, नई सड़कों, फ्लाईओवर, नई कॉलोनियों के निर्माण, विस्तार, ड्रेनेज प्लान सहित विभिन्न कार्यों को धरातल पर उतारने, बड़े पैमाने पर आधारभूत ढांचे के विकास, परिवहन योजना, भूमि नियोजन, नगर नियोजन इत्यादि के प्रभावी आकलन, सिमुलेषन एवं योजना बनाने में आसानी होगी।

शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा
विकसित 3डी मॉडल का ऑगमेंटेड रियलिटी या वर्चुअल रियलिटी द्वारा शहर का वर्चुअल टूर भी किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त राजधरा प्लेटफॉर्म पर राजस्थान की विभिन्न समय अवधि की सैटेलाइट इमेजरी की रिपोजिटरी भी स्थापित की जाएगी। इससे  विभिन्न विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार जैसे लेंड यूज लैंड कॅवर, जलाशयों/जल स्रोतों, वन क्षेत्रों में परिवर्तन, फसल उपज अनुमान, शहरों के विकास एवं फैलाव इत्यादि के विश्लेषण में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें