फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: CM से मिला PTI संघ का प्रतिनिधिमंडल, कहा-राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों में 60 लाख प्रतिभागी खेलेंगे

Mon, 14 Aug 2023 10:59 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत से राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि राजीव
गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की संपूर्ण तैयारियां प्रदेश में हो गई है। 
विज्ञापन
सीएम से मुख्यमंत्री आवास पर PTI प्रतिनिधिमंड़ल मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल अशोक गहलोत से मिला। प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने कहा कि राजीव गांधी शहरी-ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के आयोजन से प्रदेश के राजकीय स्कूलों में खेल सामग्री और खेल मैदान उपलब्ध हुए हैं। इन खेलों के लगभग 60 लाख प्रतिभागियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं।  

विज्ञापन


प्रदेशभर से आए राजकीय स्कूलों के पीटीआई शिक्षकों ने राज्य सरकार द्वारा उनके हित में लिए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के फैसले के कारण आज उनकी व्याख्याता और अन्य उच्च पदों पर पदोन्नति हो रही है। पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से पीटीआई शिक्षकों में अपने भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आई है। सरकारी नौकरियों में दो प्रतिशत पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित करने से प्रदेश में खेलों के लिए सकारात्मक माहौल तैयार हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें