फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: मंत्री पद से किरोड़ीलाल मीणा ने दिया इस्तीफा, लोकसभा परिणाम के बाद निभाया अपना वचन

Thu, 04 Jul 2024 10:47 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: राजस्थान की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर हुई हार के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा देने के कयास शुरू हो गए थे। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इसका खुलासा किया है।

विज्ञापन
किरोड़ीलाल मीणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राजस्थान की भजनलाल सरकार के कैबिनेट मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा चुनाव में दौसा सीट पर हुई हार के बाद किरोड़ीलाल मीणा ने इस्तीफा देने के कयास शुरू हो गए थे। किरोड़ीलाल मीणा ने खुद इसका खुलासा किया है। किरोड़ी लाल ने कहा कि सभी सरकारी सुविधाओं से दूरी बना ली है। मैंने पहले ही जनता के बीच एलान कर दिया था।

विज्ञापन


सीएम भजनलाल के सामने कही थी राजनीति छोड़ने की बात
गौरतलब है कि टोंक में सीएम भजनलाल शर्मा की मौजदगी में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि अगर कोई 5 वर्ष में सुखबीर जौनापुरिया को पराजित करने वाले हरीश मीणा के मोबाइल नंबर और ठिकाना भी कोई बता दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। किरोड़ी लाल मीणा ने जौनापुरिया के लिए कहा कि वे सांसद रहे और 10 साल तक आपकी खूब सेवा की, लेकिन आपने पता नहीं किन लोगों के बहकावे में आकर उन्हें हरवा दिया। डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि बहुत जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व मे पीएचईडी मंत्री हर घर तक पीने का पानी पहुंचाने वाले हैं। मंत्री हीरालाल नागर का ऊर्जा विभाग भी अगले डेढ़ वर्ष में इस तरह की व्यवस्था कर देगा कि किसानों को चौबीसों घंटे बिजली मिल सकेगी।



2 बार के रहे सांसद
किरोडी लाल मीणा 6 बार के विधायक और दूसरी बार मंत्री बने थे। इसके साथ ही 2 बार के सांसद और एक बार के राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। किरोडीलाल मीणा भजनलाल सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग और श्रम नियोजन जैसे बड़े विभाग संभाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें