फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, मधुसुदन बने ऑब्जर्वर

Mon, 31 Jul 2023 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयार के लिए कांग्रेस ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह फैसला कांग्रेस प्रेसिडेंट की ओर से लिया गया है। राजस्थान के लिए मधुसुदन मिस्त्री को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए इलेक्शन ऑब्जर्वर्स की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इसको मंजूरी दे दी है। राजस्थान में सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में मधुसूदन मिस्त्री को नियुक्त किया गया है। वहीं, आब्जर्वर के तौर पर शशिकांत सेंथिल लगाए गए हैं।

विज्ञापन




बता दें कि कांग्रेस ने पांच राज्यों में चुनाव के मद्देनजर सीनियर ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसमें छत्तीसगढ़ के लिए प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खरगे ने राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं। बता दें कि, मिजोरम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल इस साल दिसंबर और अगले साल जनवरी में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


किन राज्यों में कब हो रहा है कार्यकाल खत्म
मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर में खत्म होगा। वहीं, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना का कार्यकाल जनवरी में समाप्त होना है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस, मध्यप्रदेश में बीजेपी, तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) और मिजोरम में मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें