फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पेपर लीक पर सियासी घमासान, बीएपी विधायक पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे विधानसभा; सीबीआई जांच की मांग

Sat, 21 Feb 2026 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विधानसभा में बीएपी विधायक पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टर-बैनर के साथ पहुंचे। उन्होंने पिछली विधानसभा की तस्वीर दिखाकर बीजेपी को घेरा और जरा याद करो का संदेश दिया। कांग्रेस ने भी सरकार को चुनौती दी।

विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा सत्र के दौरान आज बीएपी (भारत आदिवासी पार्टी) के विधायक पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पोस्टर और बैनर लेकर सदन पहुंचे। विधायकों ने अपने पोस्टरों पर 15वीं विधानसभा की एक तस्वीर लगाई थी, जिसमें उस समय विपक्ष में बैठी बीजेपी के विधायक पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए पोस्टर लहराते नजर आ रहे हैं।

उस समय प्रदेश में अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार थी और बीजेपी विपक्ष में थी। बीजेपी ने पेपर लीक के मुद्दे पर तत्कालीन सरकार को घेरते हुए सीबीआई जांच की जोरदार मांग की थी। अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है, लेकिन पेपर लीक प्रकरण की जांच सीबीआई से नहीं कराई गई है। इसी मुद्दे को उठाते हुए बीएपी विधायकों ने अपने पोस्टर पर पुरानी तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा- जरा याद करो।

विज्ञापन


पढ़ें: 'मुझसे पूछते हैं, आप कहां की विधायक हैं', कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी का सीएम भजनलाल पर तंज

गौरतलब है कि पिछली सरकार के दौरान बीजेपी ने कांग्रेस को इस मुद्दे पर लगातार घेरा था। अब परिस्थितियां उलट चुकी हैं और कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल बीजेपी सरकार से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने भी हाल ही में बजट पर बहस के दौरान सरकार को पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की चुनौती दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें