फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Politics: 'मुझसे पूछते हैं, आप कहां की विधायक हैं', कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी का सीएम भजनलाल पर तंज

Sat, 21 Feb 2026 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Politics: राजस्थान विधानसभा में महवा विधायक रीटा चौधरी ने सीएम भजनलाल शर्मा पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीएम ने उनसे उनका क्षेत्र पूछा। प्रभारी मंत्री पर भी आरोप लगाए और शेखावाटी में फसल नुकसान पर गिरदावरी की मांग की।

विज्ञापन
रीटा चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में शनिवार को राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान महवा से कांग्रेस विधायक रीटा चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सदन में दावा करते हैं कि वे पक्ष और विपक्ष, दोनों के विधायकों से मिलते हैं तथा किसी का फोन आने पर जवाब अवश्य देते हैं, लेकिन वास्तविकता इससे अलग है।

विज्ञापन


रीटा चौधरी ने कहा कि वे अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कई बार मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को फोन कर चुकी हैं, लेकिन उन्हें कभी कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सरकार के पहले साल के बजट के दौरान जब उन्होंने मुख्यमंत्री को फोन किया, तो करीब आधे घंटे बाद उनका फोन वापस आया। इस दौरान उन्होंने मुलाकात का समय मांगा, जिस पर उन्हें सीएमओ बुलाया गया।

रीटा ने कहा कि जब वे सीएमओ पहुंचीं तो वहां कई भाजपा विधायक और आरएसएस से जुड़े लोग बैठे हुए थे और गीता उपदेश पर चर्चा चल रही थी। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में मुख्यमंत्री सबसे पहले विपक्ष की बात सुनते थे, लेकिन यहां उन्हें सबसे आखिर में बुलाया गया।

पढ़ें: नेता प्रतिपक्ष ने की कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी की तारीफ, कहा- उन्हें सीएम या डिप्टी CM होना चाहिए था

उन्होंने आरोप लगाया कि जब अंततः उन्हें बुलाया गया तो मुख्यमंत्री ने उनसे पूछा कि वे किस विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। रीटा चौधरी ने कहा, “जब उन्हें यह तक नहीं पता कि मैं कहां से विधायक हूं, तो मैं उन्हें क्या काम बताती? मैं व्यक्तिगत कार्य से नहीं, बल्कि जनसमस्याओं को लेकर गई थी।”

प्रभारी मंत्री पर आरोप

विज्ञापन

रीटा चौधरी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त प्रभारी मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार में आमजन की सुनवाई नहीं हो रही है। प्रभारी मंत्री विकास कार्यों पर ध्यान देने के बजाय हवेलियों पर कब्जा करने जैसे कार्यों में लगे हुए हैं।

शेखावाटी में गिरदावरी की मांग
रीटा चौधरी ने कहा कि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह वर्ष मौसम के लिहाज से सबसे तेजी से बदलाव वाला वर्ष रहा है। फरवरी माह में असामान्य रूप से तेज गर्मी पड़ने के कारण शेखावाटी क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। फसलों के दाने प्रभावित हुए हैं और किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है। उन्होंने सरकार से शेखावाटी क्षेत्र में तत्काल गिरदावरी करवाने और किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें