फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कारोबारी से मांगी दो करोड़ की फिरोती, पुलिस ने सुरक्षा दी, फिर थमाया 76 लाख का बिल; मामला क्या

Thu, 06 Mar 2025 02:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Session: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को जेल से दो करोड़ की फिरोती मांगने के मुद्दे को लेकर जोरदार हंगामा हो गया। कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने शून्यकाल में इस मुद्दे को उठाते हुए बताया कि पीड़ित को सुरक्षा देने के बदले में पुलिस ने 76 लाख का बिल थमा दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर के एक कारोबारी को जेल से किए गए धमकी भरे कॉल को लेकर गुरुवार को विधानसभा में जोरदार हंगामा हो गया। प्रतिपक्ष के विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वेल तक आ गए, जिसके चलते स्पीकर को सदन की कार्यवाही आधा घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ गई। यह मामला शून्यकाल शुरू होते ही सामने आया। 

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा ने बताया कि जयपुर में एक कारोबारी को जेल से एक गैंग ने 2 करोड़ रुपए की फिरोती के लिए फोन किया। पीड़ित सुरक्षा की गुहार लेकर बार-बार पुलिस के चक्कर लगाता रहा। वह तीन बार पुलिस से गुहार लगाने गया। तीसरी बार में पुलिस ने वेरिफाई किया तो धमकी वाला एक गैंग का निकला। इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा दी, लेकिन इसकी एवज में उसे 76 लाख 17 हजार रुपए का बिल थमा दिया। साथ ही कहा गया कि अगर, हमसे जानमाल की सुरक्षा चाहते हैं तो सरकार के खजाने में रुपए जमा करवाएं। इसके बाद विधानसभा में हंगामा शुरू हो गया। 

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने हस्तक्षेप करते हुए स्पीकर से कहा कि यह बहुत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि भरतपुर सांसद ने अपने घर के बाहर पुलिस की गाड़ी में रिश्वत लिए जाने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला है। जूली बोले कि यह मुख्यमंत्री और गृह मंत्री का जिला है। स्पीकर ने प्रतिपक्ष से बैठने के लिए कहा तो कांग्रेसी विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वैल में उतर गए। इसके बाद स्पीकर ने दोपहर एक बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।
विज्ञापन


सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जूली ने बाहर आकर मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि जेलों के अंदर से व्यापारियों को फोन आते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी बात तो यह हो जाती है कि जेल के अंदर से तीन-तीन बार सीएम को कॉल आ जाता है। उन्होंने कहा कि हम स्पीकर से यही मांग कर रहे थे कि इस मुद्दे पर सरकार की तरफ से जवाब आना चाहिए। यही नहीं खुद सीएम के गृह जिले की सांसद ने कल एक वीडियो जारी कर अपने घर के बाहर पुलिस की अवैध वसूली के वीडियो जारी किए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें