फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: लव जिहाद और लैंड जिहाद रोकने के लिए बनाया जाए कठोर कानून, विश्व हिंदू परिषद की मांग

Thu, 06 Mar 2025 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सुरेश उपाध्याय ने कहा कि लव जिहाद के तहत हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया जाता है और फिर धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता है। भीलवाड़ा में दो साल में 24 से अधिक ऐसे केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने राजस्थान में लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग की है। जयपुर में प्रेस वार्ता के दौरान विहिप के क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय ने कहा कि यह केवल राज्य की नहीं, बल्कि देशव्यापी समस्या है, जिसे संगठित षड्यंत्र के तहत अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन


सुरेश उपाध्याय ने कहा कि लव जिहाद के तहत हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया जाता है और फिर उन्हें धर्मांतरण के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस काम में विशेष समाज के युवकों को उनके समाज की लड़कियों का भी समर्थन भी मिलता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हर शहर और गांव में लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। भीलवाड़ा जिले में पिछले दो साल में 24 से अधिक लव जिहाद के मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन पुलिस इन्हें प्रेम-प्रसंग बताकर गंभीरता से जांच नहीं करती।

विहिप ने मांगे सवालों के जवाब  
  • क्या पीड़ित लड़कियों और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण किया गया?
  • क्या आरोपियों की शिक्षा और आर्थिक स्थिति की सही जांच हुई?
  • यदि आरोपी गरीब हैं, तो उनके पास महंगे मोबाइल, बाइक और होटलों में जाने के पैसे कहां से आते हैं?
  • क्या पुलिस ने इन मामलों के पीछे रैकेट और मास्टरमाइंड को खोजने का प्रयास किया?
लैंड जिहाद: धार्मिक स्थलों की आड़ में अवैध कब्जे
विज्ञापन

विहिप ने आरोप लगाया कि लैंड जिहाद के तहत विशेष समाज के लोग पहले सरकारी भूमि पर मजार बनाते हैं, फिर उसे धार्मिक स्थल घोषित कर वहां अवैध कब्जा कर लेते हैं। राजस्थान के कई शहरों और गांवों में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जहां प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जहाजपुर और भीलवाड़ा की घटना का हवाला देते हुए विहिप ने कहा कि 14 सितंबर 2024 को हिंदू समाज द्वारा पारंपरिक शोभायात्रा निकाले जाने पर मस्जिद के पास नारेबाजी और ढोल बजाने पर रोक लगाई गई। पुलिस सुरक्षा में शोभायात्रा मस्जिद के सामने पहुंची, तो मस्जिद की छत से पत्थरबाजी की गई।

विहिप की प्रशासन से मांग
  • पुलिस मजार के नाम पर हो रहे अवैध कब्जों की जांच करे और इन्हें हटाए।
  • जिन पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में लापरवाही बरती, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
  • देवस्थान विभाग के तहत हिंदू मंदिरों की संपत्ति पर हो रहे अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए।
राज्य सरकार से सख्त कानून की मांग
विहिप ने राजस्थान सरकार से लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग की, जिससे हिंदू समाज को इस षड्यंत्र से बचाया जा सके। साथ ही, उन्होंने हिंदू परिवारों से भी आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें, ताकि वे इस तरह के षड्यंत्र का शिकार न हों। विहिप ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन मामलों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो हिंदू समाज बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें