फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: प्रॉपर्टी-क्रिप्टो में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार; 1.25 करोड़ की मर्सिडीज जब्त

Sat, 03 Oct 2026 11:24 AM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में प्रॉपर्टी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सोडाला थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज कार और महंगी बाइक जब्त की है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के प्रॉपर्टी और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को सोडाला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई करीब 1.25 करोड़ रुपये कीमत की मर्सिडीज कार और महंगी बाइक जब्त की है। इसके साथ ही एक करोड़ रुपये की एफडी भी फ्रीज करवाई गई है।
विज्ञापन


गुरुग्राम से पकड़ा गया एक आरोपी
डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में वांटेड आरोपी मोहित कालोया (27), निवासी बिहारीपुरा, कालाडेरा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद दूसरे आरोपी घनश्याम कांदेल (35), निवासी चितवाड़ी, बुनकर मोहल्ला, सामोद को उसके घर से पकड़ा गया। दोनों आरोपियों पर दो-दो हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मोहित कालोया के कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल भी जब्त किए हैं। गिरोह के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रॉपर्टी और क्रिप्टो में निवेश का झांसा
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बड़ा बिजनेसमैन बनने की नीयत से साजिश रची और लोगों को निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। आरोपियों ने प्रॉपर्टी में निवेश के अलावा क्रिप्टो करेंसी के नाम पर  फ्लिंटी-आईओ और फ्लिंटी लाइव जैसी फर्जी वेबसाइट तैयार कीं। इन वेबसाइटों के जरिए लोगों को डिजिटल कॉइन में निवेश करवाकर कुछ समय में बड़ा लाभ देने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद निवेशकों से करोड़ों रुपये लेकर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  उदयपुर: मोबाइल पर था ध्यान, अचानक बिगड़ा संतुलन; छत से गिरकर नगर निगम लेखाधिकारी की मौत

वैशाली नगर में खोला था कार्यालय
सोडाला थाने के एसएचओ मनोज बेरवाल ने बताया कि जनवरी 2025 में आरोपियों ने वैशाली नगर में कार्यालय खोला था। करीब एक साल तक यहां से लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया गया। मुनाफे का लालच देकर बड़ी रकम लेने के बाद आरोपियों ने जनवरी 2026 में कार्यालय बंद कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित से लिए 5.55 करोड़ रुपये
इस मामले में पीड़ित ऋषि मेहता ने जनवरी 2026 में सोडाला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि **Easy Way Homes** नामक कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर कुछ ही महीनों में बड़ा प्रॉफिट दिलाने का विश्वास दिया गया था। इसके बाद उससे चेक के जरिए 1.55 करोड़ रुपये और करीब 4 करोड़ रुपये नकद लिए गए। जनवरी 2026 में रकम वापस मांगने के लिए कंपनी से संपर्क किया तो कार्यालय बंद मिला और आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की रकम के इस्तेमाल की जानकारी जुटा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें