Pharmacist Candidates Strike: होली के दिन भी फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों ने धरना दिया। अभ्यर्थियों ने काली होली मनाई। बता दें कि 11वें दिन भी अभ्यर्थियों का शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फार्मासिस्ट भर्ती 2023 की अंतिम सूची जारी नहीं होने से नाराज फार्मासिस्ट अभ्यर्थी पिछले 11 दिनों से सीफू (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा निदेशालय) के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठे हैं। होली और धुलंडी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के बावजूद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी है। नाराज अभ्यर्थियों ने इस बार "काली होली" मनाने का फैसला किया, जिससे उनकी नाराजगी और हताशा साफ झलकती है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की लापरवाही और अंतिम सूची जारी करने में हो रही देरी के कारण उनका सब्र अब टूटने लगा है। प्रदर्शनकारी फार्मासिस्टों का कहना है कि जब तक भर्ती 2023 की अंतिम सूची जारी नहीं की जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।
सरकार से जल्द कार्रवाई की मांग
अभ्यर्थियों ने सरकार से जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की मांग की है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य विभाग में पहले ही स्टाफ की कमी बनी हुई है। ऐसे में नई भर्तियों को टालना उचित नहीं है। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल, सरकार की ओर से इस मसले पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे अभ्यर्थियों में और अधिक रोष बढ़ता जा रहा है।