फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : पिंजरे में कैद हुआ आतंकी पैंथर, वन विभाग की टीम ने मेडिकल परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा

Sat, 14 Sep 2024 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विराटनगर और इसके आसपास के इलाकों में आतंक का पर्याय बन चुके पैंथर को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया, पिछले कई दिनों से यह पैंथर मवेशियों पर हमला कर रहा था। ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग ने यहां कई जगह पिंजरे लगाए थे, जिनमें से कल रात एक में वह कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने मेडिकल परीक्षण करने के बाद उसे बिलवाड़ी के जंगलों में रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शहरी और ग्रामीण आबादी पर लगातार पैंथर के हमले बढ़ रहे हैं। पिछले कई दिनों से विराटनगर और इसके आसपास के इलाकों में पालतू मवेशियों का शिकार कर रहे पैंथर को आखिर वनकर्मियों की टीम पकड़ने में सफल रही। सकतपुरा गांव में लगाए गए पिंजरे में  पैंथर कल रात को कैद हो गया। वन विभाग ने पैंथर का मेडिकल परीक्षण कर उसे बिलवाड़ी के जंगलों में रिलीज कर दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में तेंदुओं की तेजी से बढ़ती तादाद ने इंसानी आबादी से लिए बड़ा खतरा पैदा कर दिया है। पिछले 5 महीनों में यहां तेंदुओं के हमले में 6 लोगों की जान जा चुकी है। इसे देखते हुए वन विभाग ने नेशनल वाइल्ड लाइफ बोर्ड को चिट्ठी लिखकर मार्गदर्शन मांगा है। मामले से जुड़े वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि फिलहाल उनके पास ऐसे मामलों में पैंथर को पकड़कर फिर से जंगल में छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें