फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : राजस्थान में अब सात सीटों पर कराना होंगे उपचुनाव, रामगढ़ विधायक के निधन के बाद सीट खाली

Sat, 14 Sep 2024 08:57 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के विधायक जुबेर खान का निधन होने से एक और सीट उपचुनाव के लिए खाली हो गई है। गौरतलब है कि रामगढ़ विधायक जुबेर खान का शनिवार को निधन हो गया, वे लीवर ट्रांसप्लांट करवाने के बाद से लगातार अस्वस्थ चल रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में उपचुनाव के लिए अब रामगढ़ सीट भी खाली हो चुकी है। इस सीट से विधायक रहे जुबेर खान का आज शनिवार निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। जुबेर खान के निधन की जानकारी उनकी पत्नी व पूर्व विधायक सफिया जुबेर ने सोशल मीडिया पर दी। लीवर ट्रांसप्लांट के बाद वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे थे। गुरुवार से ही उनकी तबीयत ज्यादा खराब थी और आज सवेरे उनका निधन हो गया। 

विज्ञापन


अब उपचुनाव के लिए 7वीं सीट भी हुई खाली

जुबेर खान के निधन के साथ ही राजस्थान विधानसभा में अब 7वीं सीट भी उपचुनाव के लिए खाली हो गई है। इनमें चौरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीट शामिल हैं। जिन 7 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से चौरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा सीटों के विधायक लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं, जबकि शेष 2 सीटें सलूंबर तथा रामगढ़ विधायकों का निधन होने से खाली हुई हैं। सलूंबर सीट से  बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का भी हाल में बीमारी के बाद निधन हो गया था। पिछली गहलोत सरकार में भी सुजानगढ़, वल्लभनगर, धरियावद और सरदारशहर सीट विधायकों के निधन के चलते उपचुनाव के लिए खाली हुई थीं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें