फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पहले चरण में पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान जारी, गांवों की सरकार चुनने उमड़े मतदाता

Sat, 24 Oct 2026 08:33 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पहले चरण के पंच-सरपंच चुनाव के लिए 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में मतदान शुरू हो गया है। सरपंच और वार्ड पंच के 32 हजार से अधिक पदों के लिए 85 लाख से ज्यादा मतदाता वोट डालेंगे।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए शनिवार को पहले चरण के पंच-सरपंच चुनाव के तहत मतदान जारी है। प्रदेश के 16 जिलों की 3,314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 28,682 वार्ड पंच पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में 85 लाख से अधिक मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के लिए 9,886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू होगी, जबकि उप सरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर को कराया जाएगा।

16 जिलों की ग्राम पंचायतों में चुनावी मुकाबला

पहले चरण के चुनाव में अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, फलोदी, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिले शामिल हैं। इन जिलों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।

मतदान के बाद होगी मतगणना, 25 अक्टूबर को उप सरपंच चुनाव

पहले चरण के तहत मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायतों में उप सरपंच चुनने के लिए 25 अक्टूबर को चुनाव कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढें- राजस्थान: गैरहाजिर डॉक्टरों को चिकित्सा विभाग का अंतिम नोटिस, जानें कब तक का दिया गया समय?

किस जिले में कितने उम्मीदवार

जिला

ग्राम पंचायत

सरपंच प्रत्याशी

प्रति पंचायत औसत

भीलवाड़ा

326

2,097

6.4

डूंगरपुर

233

1,594

6.8

जयपुर

212

1,525

7.2

उदयपुर

284

1,480

5.2

अलवर

205

1,251

6.1

पाली

157

1,221

7.8

कोटा

163

1,128

6.9

फलोदी

305

822

2.7

अजमेर

122

804

6.6

झालावाड़

128

747

5.8

सिरोही

113

734

6.5

नागौर

195

722

3.7

राजसमंद

133

706

5.3

बाड़मेर

419

971

2.3

जोधपुर

207

597

2.9

बीकानेर

112

396

3.5

कुल

3,314

16,795

5.1

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें