जयपुर में भांकरोटा पुलिया के पास देर रात बस और ट्रक की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बीस से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।