फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गर्मियों की छुट्टी में उत्तर-पश्चिम रेलवे की सौगात, यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेनें

Wed, 02 Apr 2025 02:57 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

उत्तर-पश्चिम रेलवे ने गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो जोड़ी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के साथ एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव के साथ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुगम यात्रा का लाभ मिल सकेगा।

विज्ञापन


रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार पहली स्पेशल ट्रेन 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्पेशल होगी। यह ट्रेन 1 से 6 अप्रैल तक मुंबई सेंट्रल से मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 2 अप्रैल से 7 मई 2025 तक दिल्ली से बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 1:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव बोरीवली, वडोदरा, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

ये भी पढ़ें: Tonk News: बुजुर्ग के कुएं में डूबने की आशंका,  24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; चार दिन से हैं लापता
विज्ञापन


दूसरी विशेष ट्रेन 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल होगी, जो 3 अप्रैल 2025 से 4 मई 2025 तक हर गुरुवार और रविवार को शाम 5:20 बजे साबरमती से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इसी तरह 4 अप्रैल से 5 मई तक यह ट्रेन हरिद्वार से शुक्रवार और सोमवार को रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव अजमेर, जयपुर, दिल्ली कैंट, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर होगा।

इसके अलावा रेलवे ने एक और विशेष ट्रेन 03007/03008 हावड़ा-खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल के संचालन की भी घोषणा की है। यह ट्रेन 13 अप्रैल से 1 जून तक हावड़ा से हर रविवार शाम 6 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:30 बजे जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 15 अप्रैल से 3 जून तक खातीपुरा से हर मंगलवार सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव पटना, प्रयागराज, इटावा, आगरा कैंट, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रहेगा।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों में द्वितीय शयनयान, थर्ड एसी, सेकंड एसी और साधारण श्रेणी के डिब्बे होंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के लिए अग्रिम आरक्षण कराकर इन ट्रेनों का लाभ उठाएं और अपनी गर्मी की छुट्टियों को आसान और सुविधाजनक बनाएं।

विज्ञापन

ग्रीष्मावकाश पर यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं का संचालन हुआ है। रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दो जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार...

09003/09004, मुंबई सेट्रल-दिल्ली-मुंबई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एसी स्पेशल
गाड़ी संख्या 09003, मुंबई सेट्रल-दिल्ली द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 01.04.25 से 06.05.25 तक मुंबई सेट्रल से मंगलवार व शुक्रवार को 10.30 बजे रवाना होकर बुधवार व शनिवार को 10.00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, फालना, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर , रेवाडी, गुड़गांव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09004, दिल्ली-मुंबई सेट्रल द्वि-साप्ताहिक एसी स्पेशल रेल सेवा दिनांक 02.04.25 से 07.05.25 तक दिल्ली से बुधवार व शनिवार को 13.05 बजे रवाना होकर गुरुवार व रविवार को 13.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, कनकपुरा, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड़, फालना, पिंड़वाड़ा, आबूरोड, पालनपुर, महेसाना, साबरमती, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

09425/09426, साबरमती-हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09425, साबरमती-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 03.04.25 से 04.05.25 तक साबरमती से गुरुवार व रविवार को 17.20 बजे रवाना होकर शुक्रवार व सोमवार को 17.00 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिंडवाडा, फालना, मारवाड जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाडी, गुडगांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर व रूडकी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09426, हरिद्वार-साबरमती द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा दिनांक 04.04.25 से 05.05.25 तक हरिद्वार से शुक्रवार व सोमवार को 21.00 बजे रवाना होकर शनिवार व मंगलवार को 22.30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह रेल सेवा मार्ग में रूडकी, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुडगांव, रेवाडी, अलवर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, कनकपुरा, किशनगढ़, अजमेर, ब्यावर, मारवाड जंक्शन, फालना, पिंडवाडा, आबूरोड, पालनपुर व महेसाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें