फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : वेदर सर्कुलेशन सिस्टम ने बदला मौसम का मिजाज, 12 जिलों में बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट

Sat, 12 Oct 2024 11:04 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बने नए वेदर सर्कुलेशन सिस्टम के चलते प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है, इसके प्रभाव से दक्षिणी और मध्य राजस्थान में आज बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटों में शेखावाटी क्षेत्र में हुई बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान में बारिश की चेतावनी - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून की विदाई के बाद भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। जयपुर मौसम केंद्र ने आज 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें टोंक, बारां, कोटा, बूंदी, झालावाड़, भीलवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद के लिए मेघगर्जन व तेज तूफान की भी संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिनों तक मौसम में यह बदलाव बना रहेगा। पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की व मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजस्थान में बने नए वेदर सिस्टम से शुरू हुए बारिश के दौर से अब रात में ठंडक बढ़ने लगी। पिछले दिनों शेखावाटी के एरिया में हुई बारिश से यहां रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालोर के साथ झालावाड़, कोटा, बारां, बूंदी और अजमेर के एरिया में आसमान में बादल छाए रहे। उदयपुर समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर छुटमुट बारिश भी हुई।
विज्ञापन

मौसम के इस बादल से उदयपुर में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। डूंगरपुर, जालोर, चित्तौड़गढ़, कोटा, बारां समेत अन्य कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें