फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: एकजुट, नो गुट और एक मुख रहने से ही संगठन को मजबूती मिलेगी, राजे ने मदन राठौड़ को दिया मंत्र

Sat, 22 Feb 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मदन राठौड़ के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि आपने संगठन और सरकार के बीच जो समन्वय बिठाया है वो तारीफ के काबिल है। उन्होंने उपचुनावों पार्टी की जीत पर कहा कि आपके समन्वय के कारण ही यह संभव हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्विरोध निर्वाचन पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मदन राठौड़ को लोकप्रियता का मंत्र देते हुए कहा कि आपके एकजुट, नो गुट और एक मुख रहने से ही संगठन को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पिछले 7 महीने में हमने देखा कि आपने संगठन और सरकार के बीच जो समन्वय बिठाया है, वो तारीफ के काबिल है। राजे बोलीं कि उपचुनावों में भाजपा को जो 5 सीटें मिली हैं, वो एक मुश्किल काम था, लेकिन आपके समन्वय के चलते यह संभव हुआ है।

राजे ने मदन राठौड़ से कहा कि राजनीति में अपनों को आगे लाना और किसी को पीछे छोड़ना होता ही है। राजे बोलीं, आज हम इस लायक नहीं हैं पर आप जब अपनी नई टीम बनाएं तो सभी का ध्यान जरूर रखें। राजे ने राठौड़ को याद दिलाया कि आपका राजनीतिक जीवन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहा है, जब नीचे था तो आप हमारे साथ और हम आपके साथ खडे़ थे, राजे बोले कि इसलिए हर कार्यकर्ता को यह ध्यान रखना चाहिए कि पार्टी हमारा ध्यान रखती है, हमें भी पार्टी के लिए समर्पित रहना है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल की चुटकी लेते हुए कहा कि हमारे निडर प्रभारी जो मन में आता है, वह बात भी बाकी के साथ रख देते हैं। आज आपको पहली बार सुना है बड़ा मजा आया। राजे बोलीं गुजरात और राजस्थान में फर्क है, राजस्थान की तासीर अलग है, यहां लोगों को अपना बनाने के लिए उनके दिल को जीतना पड़ता है, इसलिए सरकार और संगठन को मिलकर जनता के दिल में जगह बनानी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें