लोकसभा चुनावों में भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की एंट्री ने बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा सीट पर मुकाबला बेहद रोचक बना दिया है। भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस से आए वरिष्ठ नेता महेंद्रजीत मालवीय को टिकट दिया है। मालवीय के सामने BAP ने चोरासी विधायक राजकुमार रोत को इस सीट के लिए अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
महेंद्रजीत मालवीय राजस्थान की ट्राइबल बेल्ट का सबसे बड़ा चेहरा माना जाते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों से भारत आदिवासी पार्टी ने यहां तेजी से पैर पसार लिए हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में राजकुमार रोत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बाद सबसे ज्यादा वोटों से जीतने वाले विधायक हैं। अब डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट पर मालवीय और रोत के आमने-सामने होने से यह तय हो जाएगा कि राजस्थान में सबसे बड़ा आदिवासी चेहरा कौन है। अब यह मुकाबला BJP और BAP से बढ़कर आदिवासी बेल्ट की सरदारी का हो गया है। दोनों में से जो जीतेगा, वही सरदार माना जाएगा।
सर्वाधिक वोट पाने वाले दूसरे विधायक
राजकुमार रोत की चोरासी विधानसभा सीट डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में आती है। विधानसभा चुनावों में रोत को 1 लाख 11 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी भाजपा के सुशील कटारा को मात्र 41,984 वोट ही मिल पाए। इस लिहाज से रोत उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के बाद सर्वाधिक वोट पाने वाले दूसरे विधायक हैं, जबकि बागीदौरा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले मालवीय को लगभग 1 लाख वोट मिले थे।
इंडिया एलायंस को भेजा गठबंधन का प्रस्ताव
भारत आदिवासी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार रोत का कहना है कि फिलहाल इस सीट पर उनकी पार्टी ने कोई गठबंधन नहीं किया है लेकिन इंडिया अलायंस को कुछ शर्तों के साथ गठबंधन का प्रस्ताव जरूर भेजा गया है।
उदयपुर में भी चुनाव लड़ेगी BAP
BAP सिर्फ डूंगरपुर-बांसवाड़ा ही नहीं उदयपुर सीट पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है। रोत ने बताया कि पार्टी अगले दो दिनों में यहां से प्रत्याशी का ऐलान कर देगी। पार्टी के दो विधायकों थावरचंद और उमेश मीणा की विधानसभा सीट उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में ही आती है।
वोटरों का समीकरण
डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर कुल वोटर- लगभग 20.50 लाख हैं और जातिगत समीकरण के लिहाज से देखें तो आदिवासी- 74 से 76%, ओबीसी 10%, मुस्लिम 1.5% , एससी 3.5% और सामान्य 5 से 7% वोटर हैं।
ये विधानसभा सीटें हैं इस लोकसभा क्षेत्र में
डूंगरपुर, सागवाड़ा, चोरासी, घाटोल, गढ़ी, बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़। विधानसभा चुनावों में इन सीटों पर BAP के वोट
डूंगरपुर- 50285
सागवाड़ा- 63176
चोरासी- 111150
गढ़ी- 43525
बागीदौरा- 60387
कुशलगढ़- 33758
बांसवाड़ा- 34666
घाटोल- 84644
कुल वोट- 481591
विधानसभा चुनावों में इन सीटों पर BJP के वोट
डूंगरपुर- 47087
सागवाड़ा- 75175
चोरासी- 41984
गढ़ी- 87352
बागीदौरा- 44775
कुशलगढ़- 87676
बांसवाड़ा- 90767
घाटोल- 55537