फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: नई यूनिफार्म खरीदने के लिए छात्रों के खाते में जमा होंगे रुपये, 100 करोड़ ट्रांसफर करेंगे सीएम

Tue, 25 Mar 2025 08:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नए शैक्षणिक सत्र में नई यूनिफार्म सिलवाने के लिए सरकार राजस्थान के सरकारी स्कूल के छात्रों के खातों में 27 मार्च को लगभग 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डीबीटी का बटन दबाकर यह राशि बच्चों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को यूनिफार्म सिलवाने के लिए उनके खातों में जल्द ही राशि ट्रांसफर करने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 27 मार्च को लगभग 100 करोड़ रुपए डीबीटी के जरिए बच्चों के खातों में सीधे ट्रांसफर करेंगे। राज्य सरकार की बजट घोषणा के क्रियान्वयन के संबंध में शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह राशि डीबीटी योजना के जरिए विद्यार्थियों के बैंक खाते में जमा होगी। राज्यभर में 12 लाख 94 हजार 645 छात्राओं को भी नि:शुल्क यूनिफॉर्म का लाभ मिलेगा। करीब 8 महीने के इंतजार के बाद राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों व कक्षा 9 से 12वीं की छात्राओं को यूनिफॉर्म और बैग्स के लिए 800 रुपए मिलेंगे। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की आयुक्त अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: 2018 जेल प्रहरी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में दो और गिरफ्तार, TCS के प्रोजेक्ट मैनेजर थे शामिल
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछली गहलोत सरकार के दौरान बच्चों को फ्री में यूनिफॉर्म देने की योजना राज्य भर में लागू की गई थी। इस दौरान सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को नि:शुल्क यूनिफॉर्म फैब्रिक के दो सेट उपलब्ध करने की योजना थी और फिर यूनिफॉर्म की सिलाई के लिए छात्रों को 200 रुपए का भुगतान करने का फैसला लिया गया था। अब सीधे ही 800 रुपए प्रति विद्यार्थी के खाते में जमा कराए जाने की योजना लागू की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें