फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Today: झुलसने लगी धोरों की धरती, मार्च में ही 42 डिग्री पर पहुंचा पारा, भीषण गर्मी के हालात

Tue, 25 Mar 2025 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले साल जुलाई में प्रदेश में तापमान 50 डिग्री को पार कर गया था। इस बार मार्च में ही पारा 42 डिग्री को छू गया है। ऐसे में इस वर्ष भीषण गर्मी के हालात बनते नजर आ रहे हैं। प्रदेश के ज्यादातर शहरों में पारा 37 डिग्री से ज्यादा है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी हिंदू नववर्ष का पहला महीना ही चल रहा है और प्रदेश में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पास पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के सीमावर्ती इलाके बाड़मेर में अधिकतम पारा 41.6 डिग्री को छू गया।  वहीं प्रदेश के अन्य शहरों में भी अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है।

विज्ञापन


मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले 48 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में पारे में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान तापमान की स्थिति की बात करें तो सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं निम्नतम न्यूनतम तापमान संगरिया में 12.8 डिग्री रहा।

ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur: राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विरोध, करणी सेना द्वारा सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के अन्य शहरों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश के अधिकांश शहरों में हवा में आर्द्रता की मात्रा 10 से 35 प्रतिशत के बीच रही। अजमेर में अधिकतम तापमान 37.8 व न्यूनतम 18.3 डिग्री रहा। अलवर में 37.2 व न्यूनतम 15.4 डिग्री रहा। जयपुर में अधिकतम 36.6 व न्यूतनम 19.9 डिग्री रहा। पिलानी में अधिकतम 37.7 व न्यूनतम 17 डिग्री रहा। सीकर में अधिकतम 36 व न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोटा में अधिकतम 37.3 व न्यूनतम 18.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया। जैसलमेर में अधिकतम 40 व न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। बीकानेर में अधिकतम 39.4 व न्यूनतम 22.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गंगानगर में अधिकतम 36.9 व न्यूनतम 16.2 डिग्री दर्ज किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें