फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: स्टेट नीट यूजी 2025 की काउंसलिंग 21 से 26 अगस्त तक, 6760 सीटों के लिए होगा एडमिशन

Tue, 19 Aug 2025 05:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

स्टेट नीट यूजी (मेडिकल/डेंटल प्रवेश) 2025 की काउंसलिंग 21 से 26 अगस्त तक सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज के न्यू एकेडेमिक ब्लॉक में आयोजित होगी। इसमें 30 सरकारी मेडिकल कॉलेज, 10 निजी मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज शामिल होंगे।
विज्ञापन
सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में स्टेट नीट यूजी (मेडिकल/डेंटल प्रवेश) 2025 की काउंसलिंग 21 से 26 अगस्त तक सवाई मानसिंह चिकित्सा महाविद्यालय, जयपुर के न्यू अकादमिक ब्लॉक में आयोजित की जा रही है। इस बार कुल 6760 सीटों पर प्रवेश होगा, जिसमें 5418 सीटें मेडिकल और 1342 सीटें डेंटल के लिए निर्धारित हैं।

विज्ञापन


काउंसलिंग में राज्य के 30 सरकारी मेडिकल कॉलेज, 10 निजी मेडिकल कॉलेज एवं 15 डेंटल कॉलेज भाग लेंगे। विस्तृत गाइड लाइन विभागीय वेबसाइट www.rajugneet2025.com पर उपलब्ध है। आगंतुकों और अभ्यर्थियों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट योजना लागू करेगी सरकार, कलेक्टर्स से खेल संसाधानों की रिपोर्ट मांगी
विज्ञापन


त्रिमूर्ति सर्कल/ जे.के.लोन अस्पताल की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग रामनिवास गार्डन गेट के पास महाराजा कॉलेज की पार्किंग में होगी। रामनिवास गार्डन की तरफ से आने वाले वाहनों की पार्किंग भी महाराजा कॉलेज पार्किंग में होगी।
विज्ञापन


काउंसलिंग हेतु अभ्यर्थियों का प्रवेश कॉलेज के गेट नंबर 4 से होगा। यह गेट केवल अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित रहेगा और यहां वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें