फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: अब राजस्थान में कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर जांच बिठाई- जूली बोले- यहां भी फर्जीवाड़ा हुआ

सार

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में भी कांग्रेस ने कथित "वोट चोरी" को लेकर मोर्चा खोल दिया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तिजारा, भिवाड़ी और अलवर में मतदान पैटर्न में हेराफेरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
Tikaram Julie statement - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद अब राजस्थान में कांग्रेस कथित “वोट चोरी” की अपनी जांच की तैयारी कर रही है, जैसे-जैसे चुनावी धांधली को लेकर सियासी तूफ़ान तेज़ हो रहा है नेता प्रतिपक्ष टीकराम जूली ने मंगलवार को तिजारा, भिवाड़ी और अलवर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान पैटर्न में हेराफेरी के स्पष्ट संकेत मिले हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने यहां अपनी एक टीम को वोट चारी की जांच में लगा दिया गया है।
विज्ञापन

जूली बोले- मेरी विधानसभा में हुआ वोट चोरी
अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने कहा- राजस्थान में भी वोट चोरी का पूरा शक है क्योंकि जब भी ईवीएम पर जब भी सवाल उठे तो एक ही शिकायत आई थी कि वोट जहां भी डालो बीजेपी में ही जा रहा था। यह बात मेरी विधानसभा के बुर्जा गांव में 2018 में भी सामने आई थी। उस गांव में मेरी विधानसभा में लोग वोट कांग्रेस को डाल रहे थे और डल बीजेपी को रहा था। बाद में यहां रिपोल हुआ। बीजेपी ने यह फर्जीवाड़ा सब जगह किया हुआ है। लोकसभा की बात करें तो तिजारा-भिवाड़ी में काफी फर्जीवाड़ा हुआ है। इसके लिए हम अपनी तरफ से दस्तावेज निकाल रहे हैं। शाम को 5 बजे बाद मतदान प्रतिशत एक दम बढ़ना या एक ही पते पर कई लोगों का होना। हमारे पास इस प्रकार के इनपुट थे कि भिवाड़ी में बाहर के लोगों ने आकर नाम जुड़वाए।

ये भी पढ़ें-वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, पायलट ने चुनाव आयोग से जवाब मांगा
विज्ञापन


लोकसभा में भी उठा था 'वोट चोरी' का मुद्दा
विज्ञापन

गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के दौरान भी कांग्रेस ने यहां बीजेपी और निर्वाचन विभाग पर वोट चोरी करने के गंभीर आरोप लगाए थे। इसमें जयपुर ग्रामीण की सीट पर सबसे ज्यादा बवाल हुआ था जिसमें आखिरी राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी अनिल चौपड़ा बीजेपी के राव राजेंद्र सिंह से आगे रहे। लेकिन बाद में बहुत से बैलेट पेपर खारिज कर दिए गए और अनिल चौपड़ा चुनाव हार गए। वोट चोरी को लेकर ही विधानसभा उपचुनाव के दौरान समरावता में हिंसा हो गई थी। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। बाद में मामले ने तूल पकड़ा। नरेश मीणा को जेल जाना पड़ा और करीब 6 महीने बाद उनकी जमानत हुई।

'एसआईआर पर बिहार में भारी आक्रोश'
जूली ने कहा कि हाल में मैं बिहार में एसआईआर के विरोध में राहुल गांधी की यात्रा में शामिल हुआ था। वहां चुनाव आयोग ने इतनी जल्दी दिखाई कि एक महीने में पूरी मतदाता सूची का पुनरीक्षण कर दिया और 65 लाख लोगों के नाम इसमें काट दिए। खास बात यह है कि इसमें एक व्यक्ति का नाम नहीं जोड़ा गया। जूली ने कहा कि वहां लोगों में इसे लेकर बहुत रोष नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें