फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: रूठों को मनाने में जुटी राज्य सरकार, पीएम किसान निधि में दो हजार रुपये सालाना देने का ऐलान

Sat, 08 Jun 2024 02:13 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान से लोकसभा चुनाव परिणामों में बड़ा झटका खाने के बाद अब भजनलाल सरकार ने रुठों को मनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री किसान निधि में राज्य सरकार की तरफ से दो हजार रुपये सलाना देने का ऐलान राज्य सरकार ने किया है। अब तक इस निधि में 6 हजार रुपये की सालाना वित्तीय सहायता दी जा रही थी।
विज्ञापन
सीएृम भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों में झटका खाने के बाद अब राजस्थान की भजनलाल सरकार किसान वर्ग को राजी करने में जुट गई है। इसके लिए शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने बड़ा ऐलान किया, जिसमें प्रधानमंत्री किसान निधि में राज्य सरकार की तरफ से 2 हजार रुपये सालाना देने का ऐलान किया गया है। इससे राज्य सरकार पर सालाना करीब 1100 करोड़ का वित्तीय भार आएगा।
विज्ञापन


राज्य में करीब 57 लाख किसानों को सरकार 2 हजार रुपये सालाना वित्तीय सहायता देगी। यह सहायता किसान कल्याण निधि के माध्यम से ही दी जाएगी। केंद्र सरकार किसान कल्याण निधि में राज्य के 57 लाख किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता देती है। इससे राजस्थान में किसानों को सालना मिलने वाली राशि बढ़कर 8 हजार रुपये हो जाएगी। 

नई भर्तियों का भी होगा ऐलान

किसान सम्मान निधि के साथ-साथ अब राजस्थान में नई भर्तियों का ऐलान भी सरकार करेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अब भर्तियों को लेकर सचिवालय में बड़ी बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें