फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : अमर उजाला की खबर पर मुहर, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में अभी कोई बदलाव नहीं- बोले मदन राठौड़

Wed, 18 Sep 2024 06:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई पहिया काम नहीं कर रहा है तो उसकी जगह स्टेपनी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने हाल ही में प्रेस से बातचीत करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश कार्यकारिणी में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी कुछ समय तक कार्यकारिणी को ऐसे ही चलाया जाएगा लेकिन जहां पर भी आवश्यकता होगी, वहां जल्द ही बदलाव संभव है।

विज्ञापन


उन्होंने उदाहरण के साथ अपनी बात समझाते हुए कहा कि यदि गाड़ी का कोई पहिया ठीक से काम नहीं कर रहा है तो उसकी जगह स्टेपनी लगाई जा सकती है। उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई नट-बोल्ट ढीला है, तो उसे कसने का काम किया जाएगा और अगर कसने के बाद भी काम नहीं बना तो उसे बदलने की भी आवश्यकता हो सकती है।

इस बयान के साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वर्तमान कार्यकारिणी में किसी प्रकार का बदलाव करने पर कोई रोक नहीं है, लेकिन अभी इसकी आवश्यकता महसूस नहीं हो रही है। भविष्य में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन


मदन राठौड़ का यह बयान अमर उजाला की उस खबर की पुष्टि करता है, जिसमें कहा गया था कि उपचुनाव के बाद ही प्रदेश कार्यकारिणी में बदलाव किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि उपचुनाव के बाद कुछ महत्वपूर्ण पदों को छोड़कर कार्यकारिणी में व्यापक बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें