फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Controversy: आईपीएल से पहले मुश्किल में राजस्थान क्रिकेट बोर्ड, ऑफिस और SMS स्टेडियम पर लगा ताला, जानें मामला

Sat, 24 Feb 2024 04:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

40 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं करने के कारण खेल परिषद ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और राजस्थान क्रिकेट अकादमी के ऑफिस के साथ ही एसएमएस स्टेडियम और होटल को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
आरसीए पर ताला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सालों से बकाया चल रहे 40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं करने के कारण खेल विभाग से मिले निर्देश पर खेल परिषद ने कार्रवाई करते हुए आरसीए के ऑफिस, एसएमएस स्टेडियम और होटल को कब्जे में लेते हुए ताला जड़ दिया। आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने खेल परिषद द्वारा की गई इस कार्रवाई के संबंध में कहा कि सरकार बदलने के बाद जल्दबाजी में आरसीए पर कार्रवाई की जा रही है। हमें अपना पक्ष रखने के लिए सिर्फ दो दिन का वक्त दिया गया। हम इसके विरूद्ध कोर्ट में अपील करेंगे।

विज्ञापन


खेल परिषद के सचिव सोहनलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरसीए और एसएमएस स्टेडियम का एमओयू समाप्त हो गया है, जिसके चलते खेल विभाग के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। आरसीए पर पिछले कई सालों से 40 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है, जिसे लेकर कई बार नोटिस भी दिए जा चुके हैं। लेकिन इनका कोई जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि मैं खुद आरसीए के पदाधिकारियों से इस मुद्दे पर बात कर चुका हूं। लेकिन उनकी तरफ से कोई पॉजीटिव संकेत नजर नहीं आया। इसके बाद ही नोटिस देकर बकाया चुकाने की मांग की गई। नोटिस भेजे जाने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने के बाद परिषद द्वारा शुक्रवार शाम यह कार्रवाई की गई।

ध्यान रहे कि आरसीए और खेल परिषद के बीच स्टेडियम को लेकर हुआ एमओयू 22 फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद आरसीए ने खेल परिषद से इसकी समयावधि बढ़ाने की बात की थी। लेकिन परिषद ने आरसीए की मांग को अनदेखा कर शुक्रवार को एसएमएस स्टेडियम और आरसीए एकेडमी को कब्जे में ले लिया। बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए पहले फेज के शेड्यूल के अनुसार, राजस्थान में इस बार भी तीन आईपीएल मैच होने हैं। एसएमएस स्टेडियम में होने वाले ये मैच 24 मार्च, 28 मार्च और छह अप्रैल को होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें