फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : राजस्थान और महाराष्ट्र के परिणामों पर बोले शेखावत- जनता ने मोदीजी के विजन पर मुहर लगाई है

Sat, 23 Nov 2024 07:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देवतुल्य जनता ने मोदीजी के विजन पर मुहर लगाई है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मतदाताओं का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान उपचुनाव में भाजपा का भगवा ध्वज अन्य दलों से बहुत ऊंचा रहा है, क्योंकि ईश्वर स्वरूप जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी पर अटूट विश्वास है। 

विज्ञापन


शनिवार को उपचुनाव की मतगणना के बाद अपनी प्रतिक्रिया में शेखावत ने कहा कि अमित शाह जी और जेपी नड्डा जी की संगठन क्षमता ने फिर से अपना प्रभाव दिखाया है। संवेदनशील मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का नेतृत्व पुनः प्रमाणित हुआ है। हरेक कार्यकर्ता साथी को इस विजय क्रम को बनाए रखने का श्रेय जाता है, जिनके परिश्रम से जनता-जनार्दन का स्नेहाशीष कायम है। 

महाराष्ट्र के नतीजों पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि देवतुल्य जनता ने मोदीजी के विजन पर मुहर लगाई है। इन नतीजों से साफ है कि महाराष्ट्र महायुति के साथ विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। अपने  बचाव के लिए अलगाव को बढ़ावा देने वाली पार्टियों को आत्मचिंतन करना चाहिए। वोट के लिए तुष्टीकरण और समाज में वैमनस्य पैदा कर जनता का दिल नहीं जीता जाता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में महाविजय सुनिश्चित करने वाले भाजपा के हरेक कार्यकर्ता साथी समेत महायुति के प्रत्येक सदस्य को महा-महा बधाई और मंगलकामनाएं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें