फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : रामगढ़ विधायक जुबेर खान का निधन, लीवर ट्रांसप्लांट के बाद से खराब थी तबीयत

Sat, 14 Sep 2024 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का आज निधन हो गया है। उन्होंने 61 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। विधायक जुबेर खान लंबे समय से बीमार थे और दो दिन पहले ही गुरुग्राम से इलाज कराकर लौटे थे। 
विज्ञापन
विधायक जुबेर खान का निधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया। विधायक खान के निधन की जानकारी उनकी पत्नी शाफिया जुबेर खान ने फेसबुक अकाउंट पर दी है। पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में उनकी पत्नी शाफिया जुबेर इस सीट से विधायक थीं, इस बार जुबेर को उनकी जगह टिकट दिया गया था।

विज्ञापन


लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था

मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे रामगढ़ विधायक जुबेर खान की तबीयत गुरुवार को बिगड़ गई थी। उनका लीवर ट्रांसप्लांट हुआ था। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी थी। पहले चुनाव और उसके बाद विधानसभा सत्र में भी वे सक्रिय बने रहे थे। इसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कुछ दिन पहले उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें जयपुर लाया गया। अभी दो दिन पहले ही वे गुरुग्राम से इलाज करवाकर लौटे थे कि आज सवेरे तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी मौत हो गई।

उपचुनाव के लिए सात सीटें खाली

जुबेर खान के निधन के साथ ही राजस्थान विधानसभा में अब 7वीं सीट भी उपचुनाव के लिए खाली हो गई है। हाल में उदयपुर की सलूंबर सीट पर बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा का भी निधन हो गया था। राजस्थान में अब चौरासी, खींवसर, दौसा, झुंझुनू, देवली उनियारा, सलूंबर और रामगढ़ सीट उपचुनाव के लिए खाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें