फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: आठ लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, एक नवंबर को राजकीय अवकाश के साथ मिलेगा बढ़ा हुआ एचआरए

Wed, 30 Oct 2024 07:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है। एक नवंबर को राजकीय अवकाश के साथ बुधवार कर्मचारियों के लिए मकान किराया वृद्धि के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। कर्मचारी संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत किया है।
विज्ञापन
भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के 8 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए मकान किराया वृद्धि के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें वाई एवं जेड श्रेणी के शहरों के लिए मकान किराया भत्ता क्रमश: 20 और 10 प्रतिशत कर दिया गया है। वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आज ही सरकार ने एक नवंबर को राजकीय अवकाश के आदेश जारी किए थे। इससे पूर्व सरकार ने दिवाली को देखते हुए कर्मचारयों के महंगाई भत्ते, बोनस देने के आदेश भी किए थे। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ एवं राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह नरूका ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


गौरतलब है भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकार एक नवंबर को दिवाली अवकाश घोषित कर चुकी हैं। राजस्थान में भी कर्मचारी संगठन एक नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे। कर्मचारी संगठनों ने 24 अक्तूबर को मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन भी सौंपा है। 31 अक्तूबर को दीपावली है। 2 अक्तूबर को गोवर्धन और तीन को भैया दूज के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित था। इनके बीच में एक नवंबर को वर्किंग-डे आ रहा था। ऐसे में कर्मचारियों की मांग थी कि एक नवंबर को सैंडविच-डे (2 छुट्टियों के बीच का कार्य दिवस) के मौके पर भी अवकाश घोषित किया जाए। 

विधानसभा सचिवालय ने की छुट्टी की घोषणा प्रदेश में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को ही एक नवंबर की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें