फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: यूपी-एमपी के बाद अब राजस्थान में भी एक नवंबर को सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी किए आदेश

Wed, 30 Oct 2024 04:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा शासित यूपी और एमपी में एक नवंबर को दिवाली अवकाश घोषित किए जाने के बाद अब राजस्थान में भी भजनलाल सरकार 1 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इस मांग को लेकर 24 अक्टूबर को मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
एक नवंबर को सरकारी छुट्टी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में 1नवंबर को राजकीय अवकाश घोषित हो गया  है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव जोगाराम ने इसकी पुष्टि कर दी है। गौरतलब है, भाजपा शासित उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश की सरकार एक नवंबर को दिवाली अवकाश घोषित कर चुकी हैं। राजस्थान में भी कर्मचारी संगठन 1 नवंबर को अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन


कर्मचारी संगठनों ने 24 अक्तूबर को मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन भी सौंपा है। 31 अक्टूबर को दीपावली है। 2 अक्टूबर को गोवर्धन औऱ 3 को भैया दूज के चलते सार्वजनिक अवकाश घोषित था। इनके बीच में 1 नवम्बर को वर्किंग डे आ रहा था। ऐसे में कर्मचारियों की मांग थी कि 1 नवम्बर को सैंडविच-डे (2 छुट्टियों के बीच का कार्य दिवस) के मौके पर भी अवकाश घोषित किया जाए। विधानसभा सचिवालय ने की छुट्टी की घोषणा प्रदेश में विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को ही 1 नवम्बर की छुट्टी की घोषणा कर दी थी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने इस संदर्भ में आदेश जारी कर दिए थे। 

विज्ञापन


दिवाली के बाद भाईदूज, गोरवर्धन
दरअसल दिवाली के बाद गोवर्धन और भाई दूज का त्योहार है। समस्या उनकी कर्मचारियों के लिए ज्यादा है जो घर से दूर नौकरी कर रहे हैं और त्योहार मनाने के लिए अपने गांव जा रहे हैं। उन्हें सिर्फ एक दिन के लिए वापस ऑफिस आना पड़ता। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि 1 नवम्बर की छुट्टी नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी तो उन सरकारी कर्मचारियों को होती जिनके परिजन दूर-दराज के गांव और शहरों में रहते हैं। लेकिन अब अवकाश घोषित होने से कर्मचारी त्योंहार अपने घर जाकर अच्छे से मना पाएंगे।
विज्ञापन


सवैतनिक अवकाश लेने में जुटे थे कर्मचारी
कुछ कर्मचारियों ने तो अभी से ही अगले दिन का सवैतनिक अवकाश लेने के प्रयास शुरू कर दिए थे। लेकिन अब कर्मचारियों में खुशी की लहर है। लेकिन 1 नवंबर को अवकाश घोषित होने से अब एक साथ करीब 5 दिन का अवकाश मिल गया है।राजस्थान में अधिकतर जगह 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जा रही है। गोवर्धन पूजा 2 नवम्बर को होगी और 3 को भाई दूज। ऐसे में जिन राज्यों में दीपावली का 1 नवम्बर का अवकाश घोषित है, वहां इस तरह की समस्या नहीं है। जिन राज्यों में 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जा रही है, वहां इस तरह की समस्या हो रही थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें