फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: वीडियो जारी करके बोलीं प्रिया- मुझसे पूछे बिना लिस्ट में मेरा नाम, मैंने BJP ज्वाइन नहीं की

Mon, 18 Mar 2024 12:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur News: अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर प्रिया मेघवाल ने भाजपा में शामिल होने की खबरों को सिरे से नकार दिया है। इस बारे में एक वीडियो जारी कर प्रिया ने कहा कि मैं हनुमान बेनीवाल की रालोपा के साथ हूं, मैंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर प्रिया मेघवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनावों से पहले बाहरी नेताओं के भाजपा में शामिल होने वालों की सूची में एक नाम अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर प्रिया मेघवाल का भी था, हालांकि वे मंच पर मौजूद नहीं थीं। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्होंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है, उनका नाम उनसे पूछे बगैर ही लिस्ट में डाल दिया गया।

विज्ञापन


वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं हनुमान बेनीवाल की पार्टी के साथ हूं और मैंने भाजपा ज्वाइन नहीं की है। भाजपा ने मेरी अनुमति के बिना ही मेरा नाम अपनी सूची में डाल दिया है। हालांकि इस वीडियो को लेकर बीजेपी की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें