फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दिवाली का महंगा असर, अब बढ़े भाव मिलेगा सिलिंडर, जानें आपके शहर में क्या हैं रेट

Fri, 01 Nov 2024 12:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नवंबर के पहले दिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में फिर से वृद्धि की गई है। जयपुर में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,829.50 रुपये हो गई है, जो पहले 1,767.50 रुपये में मिल रहा था। इस बढ़ोतरी के साथ पिछले चार महीनों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 156 रुपये बढ़ चुके हैं।
विज्ञापन
कमर्शियल गैस सिलेंडर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के जश्न के बीच महंगाई की मार का असर एक बार फिर जनता पर पड़ गया है। नवंबर के पहले दिन ही कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के निर्देश जारी हो गए हैं। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये का इजाफा किया गया है, जिससे जयपुर में इसकी नई कीमत अब 1,829.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलेंडर 1,767.50 रुपये का मिल रहा था। नई दरें एक नवंबर से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन


चौथी बार बढ़े दाम
पिछले चार महीनों में यह चौथा मौका है जब कमर्शियल सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। इन चार महीनों में सिलिंडर के दाम 156 रुपये तक बढ़ चुके हैं। इससे पहले अक्तूबर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमत में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

खान-पान की चीजों के बढ़ेंगे दाम
कमर्शियल सिलिंडर के बढ़ते दामों का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में पड़ सकता है, जिससे खाने-पीने की कीमतों में इजाफा होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें