फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: पीएम मोदी आज बीकानेर पहुंचेंगे, तैयारियों का जायजा लेने सुबह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे सीएम

Thu, 22 May 2025 08:23 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को बीकानेर में पहुंच रहे हैं। यहां वे बहुत से कार्यक्रमों का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे। इधर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सुबह भी कार्यक्रम स्थल पलाना पहुंचकर पीएम की सभा की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब से कुछ देर बाद पीएम नरेंद्र मोदी बीकानेर की धरती पर होंगे और यहां से जनसभा को संबोधित कर और नाल हवाई अड्डे पर जाकर सैनिकों से मिलेंगे। पीएम के दौरे को लेकर यहां बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। सीएम भजनलाल शर्मा, केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा बीकानेर के प्रभारी मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर सहित तमाम बड़े नेता बुधवार को सभा स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया, वहीं सीएम भजनलाल शर्मा गुरुवार सुबह भी कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां देखने पहुंचे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: देशनोक की मां करणी, जहां आज पीएम करेंगे पूजन; क्या है टेढ़ी उंगली से जुड़ी 'करणी' नाम की कहानी

शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर के पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों एवं विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण बीकानेर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती जिलों सहित पूरे देश में उत्साह एवं उमंग है।
विज्ञापन


शर्मा ने अमृत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन के उद्घाटन एवं ट्रेन फ्लैग ऑफ के लिए की गई तैयारियों का भी जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की प्रार्थना की तथा मंदिर परिसर में भी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PM Modi in Rajasthan: वीर भूमि बीकानेर से आज पीएम भरेंगे हुंकार, राष्ट्र रक्षा, चेतावनी और विकास पर होगी बात

बीकानेर में 3 घंटे 25 मिनट रुकेंगे प्रधानमंत्री

9:50 AM - बीकानेर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

9:55 AM - हेलिकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना

10:20 AM - देशनोक हेलीपैड पहुंचेंगे

10:30 AM - करणी माता मंदिर पहुंचेंगे

10:50 AM - करणी माता मंदिर से देशनोक रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे

11:00 AM - देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

11:30 AM - पलाना में जनसभा को संबोधित करेंगे

12:45 PM - पलाना से बीकानेर एयरपोर्ट के लिए रवाना

1:15 PM - बीकानेर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे

जिले में पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर उत्साह चरम पर है। जगह-जगह उनके स्वागत में बैनर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं, जिन पर 'विकास का विश्वास-मोदी के साथ' जैसे नारे लिखे गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें