फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दो दिवसीय हड़ताल के बाद आज पेट्रोल पंप खुले, सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Tue, 12 Mar 2024 08:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: प्रदेश में दो दिन से चल रही पेट्रोल पंपों की हड़ताल आज सवेरे 6 बजे समाप्त हो गई। पेट्रोल पंप संचालकों की मांग को लेकर अभी तक कोई निर्णय नहीं होने की स्थिति में डीलर्स ने सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंप खुले - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश दो दिन चली पेट्रोल पंप संचालकों की हड़ताल बहरहाल स्थगित कर दी गई है और आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंप खुल गए हैं। दो दिन चली इस हड़ताल के बाद राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए राज्य सरकार को 7 अल्टीमेटम दिया है। सरकार द्वारा मांगों पर विचार नहीं करने की स्थिति में अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है।

विज्ञापन


हड़ताल के दूसरे दिन 11 मार्च को पेट्रोल पंप संचालकों ने
सचिवालय का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार ने धोखा दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले जिन मांगों को जायज बताकर वैट घटाने की मांग का समर्थन किया था। सत्ता में आने के बाद उसे भुला दिया है। पीएम मोदी ने भी इस बात की गारंटी दी थी लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी गारंटी पूरी नहीं की गई।

स्टेच्यू सर्कल से वाहन रैली के रूप में सचिवालय पहुंचे पेट्रोल पंप संचालकों के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय पहुंचकर सीएस सुधांश पंत की गैर मौजूदगी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भास्कर ए. सावंत को ज्ञापन दिया सौंपा। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालकों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम देकर हड़ताल स्थगित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें