फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: 25 V/S 1, भाजपा के चुरू सांसद राहुल कस्वां ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस में शामिल हुए

Mon, 11 Mar 2024 03:08 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur: टिकट नहीं मिलने से नाराज चुरू सांसद राहुल कस्वां ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटसरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कस्वां को सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
चुरू सांसद राहुल कस्वां ने पार्टी छोड़ी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी द्वारा चूरू सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटने के बाद उत्पन्न विवाद ने एक नया मोड़ ले लिया है। जानकारी मिली है कि चूरू सांसद राहुल कस्वां ने अपना इस्तीफा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भेज दिया है और अब वे कांग्रेस में शामिल होंगे।

विज्ञापन


दरअसल चूरू सांसद राहुल कस्वां को भाजपा के दिग्गज नेता राजेंद्र राठौड़ को विधानसभा चुनाव में हारने का दोषी माना गया था। पार्टी में अंदरूनी चर्चा यह भी थी कि राहुल ने चूरू लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ काम किया था। इसके बाद पार्टी की 15 लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट में से राहुल  का नाम काट दिया गया था और उनकी जगह देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया गया।

टिकट कटने के बाद राहुल की सोशल मीडिया पोस्ट ने चूरू लोकसभा क्षेत्र में जाटों को लामबंद कर दिया था। राहुल ने अपनी पोस्ट में पूछा कि मेरा क्या कसूर था, मुझे किस बात की सजा मिली है। इस पोस्ट के बाद से कयास लगाए जाने लगे थे कि राहुल पार्टी छोड़ सकते हैं। 8 मार्च को भी राहुल ने चूरू में एक सभा को करते हुए नहीं झुकने की बात कही थी। इसी के साथ उनके कांग्रेस में शामिल होने संबंधी अटकलों का बाजार गर्म हो गया था। 
विज्ञापन


आज सारी अटकलों को विराम देते हुए राहुल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। जानकारी के मुताबिक राहुल चुरू से कांग्रेस प्रत्याशी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें