फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट पुलिस हिरासत में, दिल्ली कूच का किया था आह्वान

Wed, 21 Feb 2024 09:02 AM IST
प्रिया वर्मा Rajasthan News: किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट पुलिस हिरासत में, दिल्ली कूच का किया था आह्वान

सार

Jaipur: किसान आंदोलन में भाग लेने के लिए दिल्ली कूच का आह्वान करने वाले किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट को पुलिस ने आज सवेरे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
रामपाल जाट - फोटो : साेशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन को लेकर प्रदेश के किसान संगठनों की तरफ से आज दिल्ली कूच का आह्वान किया गया था लेकिन इससे पहले ही आज तड़के अजमेर की अराई थाना पुलिस ने किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट को हिरासत में ले लिया। रामपाल जाट को सुबह 4 बजे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन




हालांकि इसके बाद भी किसान महापंचायत के झंडे तले जयपुर कूच की तैयारियों में जुटे हैं। महापंचायत के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद चौधरी का कहना है कि पहले जयपुर आकर मुख्यमंत्री से वार्ता की कोशिश की जाएगी। यदि यहीं सुनवाई हो जाती है तो दिल्ली नहीं जाएंगे वरना दिल्ली की तरफ कूच किया जाएगा।

हनुमानगढ़-गंगानगर में धारा 144

पंजाब और हरियाणा की सीमा से सटे राजस्थान के गंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में किसान आंदोलन का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। यहां पुलिस ने सीमाओं को सील कर रखा और इलाके में धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें